फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sahil Pandit of Amb performed brilliantly in the Inter College Youth Festival

Una News: अंब के साहिल पंडित का इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल में शानदार प्रदर्शन

Wed, 14 Jan 2026 07:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Sahil Pandit of Amb performed brilliantly in the Inter College Youth Festival
पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने किया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंब के युवा कलाकार साहिल पंडित ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल में वोकल सोलो (मेल) में थर्ड रनर-अप का स्थान हासिल कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया। पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता चंडीगढ़ विश्वविद्यालय राजपुरा (पंजाब) में आयोजित हुई, जिसमें 27 विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। साहिल पंडित पहले भी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय स्तर पर स्वर्ण और रजत पदक जीत चुके हैं और लगातार दो वर्षों से क्लासिकल वोकल में प्रदेश का गौरव बने हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर दो स्वर्ण और दो रजत तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक रजत पदक भी जीता है। पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि साहिल जैसे प्रतिभाशाली युवा हिमाचल प्रदेश की पहचान हैं और उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed