फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Run for Unity is not just a program, but a journey of resolve: Anurag

रन फॉर यूनिटी केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक संकल्प यात्रा : अनुराग

Sun, 16 Nov 2025 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Run for Unity is not just a program, but a journey of resolve: Anurag
दौलतपुर चौक क्षेत्र में रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाते सांसद अनुराग ठाकुर। स्रोत आयोजक
दौलतपुर- गगरेट भाजपा की ओर से किया गया भव्य आयोजन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



दौलतपुर चौक (ऊना)। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को गगरेट–दौलतपुर भाजपा की ओर से रन फॉर यूनिटी और राष्ट्रीय एकता दिवस का भव्य आयोजन दौलतपुर चौक के कॉलेज मैदान में किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर उपस्थित रहे। राष्ट्रभक्ति के गीतों और जयघोष के बीच अनुराग ठाकुर ने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन




राजेश ठाकुर ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदृष्टि और राष्ट्र के प्रति समर्पण हर भारतीय के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि हमें पटेल जी की विचारधारा को आत्मसात कर देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि रन फॉर यूनिटी केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक संकल्प यात्रा है, जो हमें यह स्मरण कराती है कि भारत की शक्ति उसकी विविधता में निहित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश एक नए युग की ओर बढ़ रहा है, जहां एक भारत, श्रेष्ठ भारत का संकल्प साकार हो रहा है।




उन्होंने बताया कि सरदार पटेल किसान आंदोलन से जुड़े और अंग्रेजों द्वारा किसानों पर किए जा रहे अत्याचारों के खिलाफ डटकर लड़े। उन्होंने किसानों को करों में राहत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री के रूप में सरदार पटेल ने देश की रियासतों को एकजुट कर राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया।



कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय सरदार पटेल के नारों के साथ उत्साहपूर्वक दौड़ लगाई।



---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed