फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ruckus over drinking water shortage in Nangal

नंगल में पेयजल किल्लत पर बवाल

Fri, 02 Jul 2021 07:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Ruckus over drinking water shortage in Nangal
नंगल में पेयजल
विज्ञापन

नंगल। वार्ड चार के अधीन बाबा बालक नाथ गली में शुक्रवार को पेयजल सप्लाई को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया। वार्ड तीन से महिला पार्षद रोजी शर्मा के पति ने वार्ड चार से पानी लेने के लिए वॉल लगवाने का प्रयास किया तो वार्ड चार के लोग भड़क उठे और मामला गरमा गया। बढ़ती बहस को देख पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। वार्ड चार के निवासियों का मानना है कि 10 सालों से पानी की समस्या से दो चार हो रहे थे तो विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह के प्रयासों से उनकी समस्या दूर हुई है। अगर यहां से दूसरे वार्ड को पानी सप्लाई किया गया तो उन्हें फिर से पानी की समस्या होगी। अगर नक्शे में ऐसा दिखाया गया है कि वार्ड चार से वार्ड तीन को पानी दिया जाना है तो नक्शा दिखाया जाए।

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पंहुचे वार्ड के पार्षद सुरेंद्र पम्मा ने कहा कि वार्ड चार के निवासियों को किसी भी तरह की समस्या पेश नहीं आने दी जाएगी। अगर नगर कौंसिल के नक्शे में यह लिखा होगा कि वार्ड तीन को यहां से पानी सप्लाई होना है तभी यहां वॉल लगाने दिया जाएगा। वहीं, वार्ड तीन से महिला पार्षद रोजी शर्मा के पति बलराम शर्मा ने बताया कि वार्ड तीन में पीने के पानी की बहुत कमी है। उधर, नगर कौंसिल के कार्यकारी अधिकारी मनजिंद्र सिंह ने कहा कि दोनों वार्ड के पार्षदों को बुलाया गया है। दोनों पक्षों को समझा कर मामले का हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed