फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ruckus in Una hospital due to deteriorating health of the pregnant woman

Una News: ऊना अस्पताल में प्रसूता की तबीयत बिगड़ने पर हंगामा, रेफर किया तो डॉक्टर को पीजीआई ले गए परिजन, महिला ने पीजीआई में तोड़ा दम

Sun, 25 Dec 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in Una hospital due to deteriorating health of the pregnant woman
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रविवार को एक महिला की सामान्य प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ गई। इस पर परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा कर दिया। रेफर प्रसूता महिला के साथ परिजन स्त्री रोग विशेषज्ञ को अपने साथ जबरन पीजीआई ले गए। हालांकि बाद में सूचना मिलने पर पुलिस ने मैहतपुर में एंबुलेंस को रोका और यहां से पुलिस कर्मी भी डॉक्टर की सुरक्षा के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया। उधर, पीजीआई में प्रसूता महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है, जबकि नवजात शिशु का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को क्षेत्रीय अस्पताल में गगरेट उपमंडल की एक महिला प्रसव के लिए दाखिल करवाई गई। यहां सामान्य प्रसव हुआ। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। इस पर स्त्री रोग विशेषज्ञ ने महिला को उपचार दिया। इस बीच महिला को बेहोशी की हालत में देखकर मौजूद परिजनों ने लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। महिला की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन मौके पर मौजूद परिजन स्त्री रोग विशेषज्ञ को साथ ले जाने में अड़ गए।
विज्ञापन

परिजनों के हंगामे के चलते महिला रोग विशेषज्ञ को उनके साथ जाना पड़ा। इस बीच डॉक्टर ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों और पुलिस को दी। मामले की सूचना पुलिस को मिलने पर एंबुलेंस को मैहतपुर में रोका गया, जहां से पुलिस का जवान भी साथ गया। बाद में नंगल में मरीज को सरकारी एंबुलेंस से 108 एंबुलेंस में शिफ्ट किया महिला को पीजीआई पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। जबकि स्त्री रोग विशेषज्ञ वापस ऊना के लिए वापस रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना डॉ. रमन शर्मा ने कहा कि मामले पर अस्पताल प्रबंधन की तरफ से पुलिस की मदद से महिला विशेषज्ञ को सुरक्षा प्रदान करवाई गई। अस्पताल से किसी भी चिकित्सक को अन्य अस्पताल के लिए साथ ले जाने का कोई प्रावधान नहीं हैं। पुलिस में परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ऊना प्रवीण धीमान ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन की मांग पर स्त्री रोग विशेषज्ञ की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी साथ भेजा गया था। पुलिस कर्मी की देख-रेख में स्त्री रोग विशेषज्ञ को चंडीगढ़ भेजा और लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed