फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rs 9.65 lakh paid to Himachali artists

Una News: हिमाचली कलाकारों को किया 9.65 लाख का भुगतान

Mon, 09 Dec 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Rs 9.65 lakh paid to Himachali artists
माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव में दी थी प्रस्तुति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव में प्रस्तुति देने वाले सवा सौ से अधिक हिमाचली कलाकारों को प्रशासन की ओर से 9 लाख 65 हजार रुपये का भुगतान किया गया है। एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव में प्रशासन की तरफ से अपने संसाधनों के माध्यम से फंड जुटाया गया था। इसमें माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर न्यास की तरफ से पैसा नहीं लिया गया। महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों में 125 कलाकार हिमाचल प्रदेश से संबंधित थे। उन्हें एक टीम की तरफ से ऑडिशन के जरिये चुना गया था जिन्हें एबीसी और डी श्रेणी में विभाजित किया गया था। ए श्रेणी में अंतरराष्ट्रीय ख्याति के कलाकार थे जबकि अन्य कलाकारों को पूर्व में उनकी प्रस्तुतियों के आधार पर वर्गीकृत किया गया था। इनमें से छह कलाकारों को पचास पचास हजार रुपये दिए गए। प्रदेश के अन्य जिलों से आए कलाकारों को दस दस हजार जबकि जिले के कलाकारों को आठ-आठ हजार रुपये प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त स्कूली बच्चों को उनकी प्रस्तुति के लिए चार-चार हजार रुपये दिए गए। एसडीएम ने कहा कि महोत्सव के जरिए जहां स्थानीय लोगों को अंतराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को लाइव देखने का मौका मिला। स्थानीय कलाकारों तथा विद्यार्थियों को भी उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए एक बड़ा मंच उपलब्ध करवाया गया। उन्होंने कहा कि आगामी उत्सवों के मौके पर अधिक से अधिक हिमाचली कलाकारों को महोत्सव के माध्यम से प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed