{"_id":"66f6ace2b7cc13795307eb17","slug":"rs-397-crore-from-gidgida-sahib-to-tahli-sahib-una-news-c-93-1-una1001-134125-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गिड़गिड़ा साहिब से टाहली साहिब तक 3.97 करोड़ रुपये चकाचक बनेगा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गिड़गिड़ा साहिब से टाहली साहिब तक 3.97 करोड़ रुपये चकाचक बनेगा मार्ग
Fri, 27 Sep 2024 06:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:32 PM IST
विज्ञापन
ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र के विकास पथ पर एक और सड़क का जीर्णोद्धार जुड़ा है। स्थानीय गिड़गिड़ा साहिब (पूबोवाल) से टाहली साहिब तक सड़क का आने वाले दिनों में कायाकल्प होगा।
नाबार्ड के तहत इस सड़क के लिए 3.97 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है। इसके बाद लोक निर्माण विभाग हरोली की ओर से टेंडर प्रक्रिया को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसकी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सड़क निर्माण कार्य जोर पकड़ेगा, जिससे मार्ग चकाचक होगा। साथ ही चार किलोमीटर से ज्यादा लंबी सड़क पर स्थानीय लोगों और दोनों धार्मिक स्थलों पर आवागमन करने वाली संगत का सफर भी सुहाना होगा। लंबे समय से इस सड़क के जीर्णोद्धार को लेकर स्थानीय लोगों की ओर से मांग की जा रही थी। इसके बाद सरकार एवं लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाकर उच्च विभाग को प्रेषित किया गया था। इस पर नाबार्ड के माध्यम से मुहर लगी है। सड़क के बनने से पुरानी सड़क के गड्ढों से वाहन चालकों को मुक्ति मिलेगी।
स्थानीय ग्राम पंचायतवासी भी सड़क से बेहतर सफर का लाभ ले पाएंगे। सड़क बनने की सूचना पाकर स्थानीय लोगों ने भी खुशी जाहिर की है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मानें तो यहां पूर्व में भी सड़क सुविधा है। लंबे समय से इस सड़क के पुन: निर्माण की मांग रही थी, जिसके चलते अब नाबार्ड के माध्यम से मंजूर बजट में सड़क निर्माण कार्य पूरा होगा।
विज्ञापन
-- -
नाबार्ड के माध्यम से गिड़गिड़ा साहिब (पूबोवाल) से टाहली साहिब तक सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा। फिलहाल विभाग की ओर से इसके लिए टेंडर प्रक्रिया की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
-ई. बलदेव सिंह, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, हरोली