फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rotary Club Greater Una will host the learning seminar.

Una News: लर्निंग सेमिनार के आयोजन की रोटरी क्लब ग्रेटर ऊना करेगा मेजबानी

Thu, 23 Jan 2025 05:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 05:04 PM IST
विज्ञापन
Rotary Club Greater Una will host the learning seminar.
पंजाब, हिमाचल, जम्मू, लद्दाख के 112 क्लबों के निर्वाचित सदस्य लेंगे भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। रोटरी जिला 3070 के वर्ष 2025-26 के लिए पंजाब, हिमाचल, जम्मू, लद्दाख के 112 क्लबों के निर्वाचित प्रधानों एवं सचिवों के लिए लर्निंग सेमिनार के आयोजन के लिए रोटरी क्लब ग्रेटर ऊना को जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसकी रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की औपचारिक घोषणा 2025-26 के जिला गवर्नर रोहित ओबरॉय ने जालंधर में उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में की। उस समय क्लब के प्रधान राकेश कैलाश के साथ सेमिनार के चेयरमैन महेंद्र वर्मा एवं सेमिनार के सचिव अजय शर्मा, पूर्व प्रधान डीसी चौधरी, हरीश साहनी, अश्विनी एरी उपस्थित रहे। इन्होंने क्लब की ओर से जिला गवर्नर रोहित ओबरॉय को बधाई दी। ऊना में लर्निंग सेमिनार का आयोजन पहली और दो मार्च 2025 को निजी होटल में किया जाएगा। इसमें 300 से अधिक पंजाब, जम्मू-कश्मीर लद्दाख के प्रतिभागी शामिल होंगे। क्लब प्रधान राकेश कैलाश एवं सेमिनार चेयरमैन महेंद्र वर्मा ने बताया कि रोटरी क्लब ऊना ग्रेटर के लिए यह गर्व की बात है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए क्लब के सभी सदस्य आपसी सहयोग से सर्वोत्तम प्रयास करेंगे। सचिव अजय शर्मा ने बताया कि इस सेमिनार के उपलक्ष्य में क्लब एक पत्रिका का प्रकाशन भी करेगा। इसमें ऊना और उसके आसपास ऐतिहासिक धार्मिक, पर्यटन स्थानों के बारे बताया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed