{"_id":"60e345428ebc3ebc8904ebcf","slug":"roads-crowded-after-unlock-business-still-slow-una-news-sml3759404188","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक के बाद सड़कों पर उमड़ी भीड़, कारोबार अभी भी मंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक के बाद सड़कों पर उमड़ी भीड़, कारोबार अभी भी मंदा
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। सब कुछ अनलॉक हो चुका है। सड़कों पर भीड़ भी पहले की तरह ही उमड़नी शुरू हो गई है। बाजारों में भीड़ तो बढ़ी परंतु कारोबारी अभी भी मंदी की मार से मायूस हैं। इसका मुख्य कारण ग्राहक अभी बड़ी खरीदारी से टल रहे हैं।
बॉर्डर खुलने के बाद प्रदेश के पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार है। सड़कों पर शनिवार और रविवार को गाड़ियों की कतारें लगी रही हैं। इसके बावजूद बाजार मंदी की मार से उभर नहीं रहे हैं। कोरोना काल में रोजगार में आई मंदी या आर्थिक संकट बाजार को उबरने में बाधक बन रही है। बाजार अभी भी कोरोना की मार झेल रहा है। सड़काें पर गाड़ियों वाहनों की कतारें ही दिखाई दे रही हैं। इस संबंध में प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमेश शर्मा ने कहा कि दुकानों में ग्राहक खरीदारी को नहीं पहुंच रहे हैं। व्यापारी असमंजस में है। टूरिस्ट बाहर से आ रहे हैं लेकिन स्थानीय लोगों में कोरोना का भय बना हुआ है। यही वजह है कि लोग खरीदारी नहीं कर रहे हैं।
बाजार में मंदी : कपिल
कपड़ा व्यवसायी कपिल मोहन के अनुसार बाजार तो अब पूरी तरह से खुल चुके हैं, परंतु ग्राहक आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी ही कर रहे हैं। कोरोना काल की मंदी अभी भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
कुछ और दिन रहेगी मंदी : योगेश
मोबाइल विक्रेता योगेश शोंकू के अनुसार अभी ग्राहक घर से तो निकल रहा है, परंतु बड़ी खरीदारी से टल रहा है। अभी बाजार में मंदी का दौर कुछ और दिन रहने की आशंका है। इसके बाद स्थिति सामान्य हो सकती है।
निवेश नहीं कर रहे लोग : नितिन
स्थानीय निवासी नितिन के अनुसार लोग अभी अपनी जमा पूंजी को निवेश करने से बच रहे हैं। आने वाले समय में सब कुछ सामान्य होने पर लोग बाजार में खरीदारी करेंगे और निवेश भी करेंगे। इससे बाजारों की मंदी दूर होगी।
हालत सुधरने में लगेगा वक्त : पिंटू
राजिंद्र पिंटू के अनुसार प्रदेश में मंदिर खुलने से धार्मिक पर्यटन बढ़ गया है। इसके बावजूद बाजार अभी भी मंदी की मार झेल रहा है। बाजार को दुरुस्त होने में अभी थोड़ा और समय लगेगा।