फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Road blocked near Ban village, people demanded immediate restoration

Una News: बान गांव के पास सड़क मार्ग अवरुद्ध, लोगों ने शीघ्र मांगी बहाली

Thu, 28 Aug 2025 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Road blocked near Ban village, people demanded immediate restoration
भ्यांवी से बरोवड सड़क का हिस्सा भी ध्वस्त, आवागमन हुआ मुश्किल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। बंगाणा क्षेत्र के अंतर्गत बान गांव के पास मूसलाधार बारिश के कारण भ्यांवी–बरोबढ़ मार्ग का हिस्सा ध्वस्त हो गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। इससे रोज़ाना आने-जाने वाले कर्मचारी, विद्यार्थी तथा आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सरकार व प्रशासन से आग्रह किया है कि इस मार्ग को शीघ्र बहाल किया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके। इसी तरह लोक निर्माण विभाग डिवीजन नादौन (धनेटा सब-डिवीजन) के अधीन बंगाणा–ऊना को नादौन से जोड़ने वाले मार्ग की स्थिति भी खराब है। सड़क के दोनों ओर उगी घास की सफाई न होने और तंग व खतरनाक मोड़ों पर सुरक्षा उपायों के अभाव के चलते राहगीरों को जोखिम उठाना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने मांग की है कि सरकार और लोक निर्माण विभाग शीघ्र भोवड़ चौक से क्योंकि तक इस मार्ग की मरम्मत कराए तथा नालियों की सफाई भी सही ढंग से की जाए, ताकि बरसात के पानी से सड़क को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। स्थानीय निवासी सचिन, धर्म चंद, रमेश कुमार, गौरव शर्मा, अशोक कुमार, संजीव कुमार, राकेश कुमार, राजेश शर्मा, कुलदीप कुमार, मंगल राम, सेनू कुमार, प्रदीप कुमार, प्रीत सिंह, स्वर्ण सिंह, बलवंत कुमार, शिव कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संदीप गौतम ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed