फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Road accident victim dies in PGI

Una News: सड़क हादसे में घायल की पीजीआई में मौत

Thu, 06 Nov 2025 07:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
Road accident victim dies in PGI
परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत लाल सिंगी में 30 अक्तूबर को सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान राजिंद्र कुमार निवासी इंदिरा नगर, नंगल पंजाब के तौर पर हुई। परिजनों ने शक जताया कि राजिंद्र कुमार को किसी वाहन ने टक्कर मारी है। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर बुधवार को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार करण अहुजा निवासी नंगल ने बुधवार को दी शिकायत में बताया कि 30 अक्तूबर को उसके पिता राजिंद्र कुमार घर से हरोली के घालूवाल अपने निजी काम से गए थे। वापस आते समय पुराना होशियारपुर रोड़ लाल सिंगी में उनकी स्कूटी सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में उनके पिता को चोटें आईं। ऊना अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बात उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान 31 अक्तूबर को उनकी मौत हो गई। उसे शक है कि उसके पापा की स्कूटी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed