फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   road accident

तेज रफ्तार कार ने रौंदा; मां की मौत, बेटी गंभीर घायल

Mon, 16 Dec 2019 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
road accident
ऊना। निकटवर्ती घंडावल गांव में ऊना-अंब मुख्यमार्ग पर तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रही महिला और उसकी बेटी को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से महिला मौत हो गई, जबकि बेटी निती (27) गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

महिला की पहचान प्रवीण कुमारी 50 पत्नी उमेश कुमार निवासी घंडावल के रूप में हुई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई नीति को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार को घंडावल निवासी प्रवीण कुमारी सोमवार को अपने बेटी नीति के साथ घंडावल बस अड्डे के पास पैदल जा रहे थी। इस दौरान अंब की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। दोनों घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डाक्टरों ने प्रवीण कुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटी नीति को प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। इस बारे में डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेजा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed