फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Road accident on Nangal-Shri Anandpur Sahib main road, Kabaddi player dead, five injured

Una News: नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, कबड्डी खिलाड़ी की मौत, पांच घायल

Sun, 11 May 2025 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Road accident on Nangal-Shri Anandpur Sahib main road, Kabaddi player dead, five injured
नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर हादसे में क्षमितग्रस्त हुई कार। संवाद
हरियाणा से ऊना में प्रतियोगिता में भाग लेने आ रहे खिलाड़ियों की कार ब्रह्मपुर के निकट हादसे का शिकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्यमार्ग पर ब्रह्मपुर के पास सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक नौजवान की मौत जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल नंगल पहुंचाया गया। यहां एक युवक को प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रेफर कर दिया गया है। जबकि शेष का उपचार नागरिक अस्पताल में चला हुआ है। मृतक और घायल सभी युवा कबड्डी के खिलाड़ी थे। ये हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले हैं। हिमाचल के ऊना में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार एक कार में सवार होकर सभी कबड्डी खिलाड़ी हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों से जिला ऊना में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे थे कि एक ट्रक को ओवरटेक करते इनकी गाड़ी दोनों ट्रकों के बीच फंस कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे के बाद लोगों की मदद से सड़क सुरक्षा फोर्स के जवानों की ओर से कार सवारों को मशक्कत से कार से निकाल एंबुलेंस सेवा के माध्यम से सिविल अस्पताल नंगल पंहुचाया।

यहां डाक्टरों ने एक नौजवान को मृत घोषित कर दिया। जबकि, एक युवक को प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रेफर कर दिया। शेष का उपचार सिविल अस्पताल में चला हुआ है। हादसे के बाद सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लगा गया। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया। सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ. परम प्रताप सिंह ने कहा कि कुल छह लोग इस हादसे का शिकार हुए। इनमें मोहित, रवि, कर्णवीर, लक्की, रीतिक व यश के नाम शामिल थे। इस हादसे में रीतिक की मौत हुई, जबकि यश को प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed