{"_id":"0d0347bd891296ee76461415f7ecc415","slug":"ritviz-make-century-kangra-solid-position-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋत्विज ने ठोका शतक, कांगड़ा मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋत्विज ने ठोका शतक, कांगड़ा मजबूत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Mon, 01 Jun 2015 08:00 PM IST
विज्ञापन
इंदिरा गांधी मैदान में सोमवार को अंडर-19
विज्ञापन
क्रिकेट मुकाबला कांगड़ा और कुल्लू के मध्य खेला गया। कांगड़ा टीम ने टॉस
जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए कांगड़ा की
टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 90 ओवर में पांच विकेट खोकर 310 रन
बनाए।
टीम की ओर से ऋत्विज शर्मा ने सर्वाधिक 131, अभिनव शर्मा ने 54 एवं अपूर्व वालिया ने 64 रन बनाए। कुल्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमन ने तीन, नरेंद्र सैन एवं उज्ज्वल सूद ने एक-एक विकेट हासिल किया। पेखूवेला मैदान में सोलन एवं सिरमौर के मध्य मुकाबला खेला गया। सोलन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते दिन का खेल खत्म होने तक सभी विकेट खोकर 277 रन बनाए।
टीम की ओर से अनिरुद्ध ने 112 एवं देव यादव ने 72 रनों का योगदान दिया। सिरमौर की ओर से गेंदबाजी करते हुए विशाल कुमार ने चार एवं चिराग यादव ने तीन विकेट हासिल किए।