फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Risk of disease and weeds in crops due to continuous rain.

Una News: लगातार बारिश से फसलों पर बीमारी और खरपतवारों का खतरा

Tue, 07 Jul 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 07 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Risk of disease and weeds in crops due to continuous rain.
ऊना। जिले में लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। एक ओर खेतों में पर्याप्त नमी होने से खरीफ फसलों की बढ़वार के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हैं। दूसरी ओर लगातार बरसात के कारण फसलों में रोग लगने और खरपतवार तेजी से फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। कई क्षेत्रों में खेतों में जलभराव होने से फसलों की जड़ों पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में इस समय करीब 30 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में मक्की की फसल तैयार है जबकि 300 हेक्टेयर भूमि पर विभिन्न प्रकार की हरी सब्जियों की खेती की जा रही है। लगातार बारिश के चलते किसान खेतों में आवश्यक कृषि कार्य नहीं कर पा रहे हैं। खरपतवार नियंत्रण, दवाइयों का छिड़काव और अन्य फसल संरक्षण संबंधी कार्य बारिश के कारण प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों में शिव सैनी, बलविंद्र सिंह, राकेश कुमार, अजयपाल, विजय कुमार का कहना है कि फसलों को बीमारी से बचाने के लिए समय पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव जरूरी होता है लेकिन बारिश के कारण ऐसा करना संभव नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगह खेतों में हुआ जलभराव
बारिश के चलते जिला के निचले इलाकों हरोली और ऊना सदर में खेतों में पानी जमा हो गया है। खासकर पंडोगा, ईसपुर, पंजावर, भदसाली, सलोह गांव में ऐसी स्थिति देखी गई। पानी लंबे समय तक खड़ा रहा तो मक्की सहित अन्य खरीफ फसलों की जड़ों में सड़न और विभिन्न प्रकार के फफूंदजनित रोग फैलने का खतरा बढ़ सकता है। वहीं बैंगन, घीया, कद्दू जैसी हरी सब्जियों में भी पत्तियों पर रोग और फल खराब होने की आशंका बनी हुई है।

उपनिदेशक जिला कृषि विभाग डॉ. प्रेम ठाकुर का कहना है कि लगातार नमी और बादलों वाला मौसम फफूंदजनित रोगों तथा खरपतवार की बढ़वार के लिए अनुकूल माना जाता है। ऐसे में किसानों को मौसम साफ होते ही खेतों का निरीक्षण कर आवश्यक फसल सुरक्षा उपाय अपनाने चाहिए। कहा कि किसी भी मार्गदर्शन के लिए किसान विभाग के विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed