{"_id":"67ffb57daf5aa81fe201c824","slug":"retail-license-of-ganpati-medical-store-of-gagret-suspended-una-news-c-93-1-una1002-151460-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: गगरेट के गणपति मेडिकल स्टोर का खुदरा लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: गगरेट के गणपति मेडिकल स्टोर का खुदरा लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
दवा स्टाॅक में पाई गई अनियमितताओं के चलते ड्रग विभाग की कार्रवाई
कारण बताओ नोटिस का नहीं मिला था संतोषजनक जबाव
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। गगरेट के गणपति मेडिकल स्टोर के दवा स्टाॅक में पाई गई अनियमितताओं के चलते ड्रग विभाग ने मेडिकल स्टोर का खुदरा लाइसेंस नौ मई तक निलंबित कर दिया है। कुछ समय पहले मेडिकल स्टोर के खिलाफ मिल रही शिकायतों के चलते मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एसके वर्मा की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया था। उस दौरान टीम ने मेडिकल स्टोर के दवा स्टाॅक में कुछ अनियमितताएं पाई थीं। ड्रग विभाग की ओर से मेडिकल स्टोर संचालक को बार-बार जारी किए गए कारण बताओ नोटिस का संचालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके चलते असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन के आदेश पर मेडिकल स्टोर का खुदरा लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। गणपति मेडिकल स्टोर के विरुद्ध मिल रही शिकायतों के आधार पर 19 फरवरी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. एसके वर्मा की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस मेडिकल स्टोर पर दबिश दी थी। इस दौरान मेडिकल स्टोर का सारा रिकाॅर्ड खंगाला गया। ड्रग निरीक्षक रजत शर्मा ने उस समय स्टोर के दवा स्टाॅक में कुछ अनियमितताएं पाईं। इसके आधार पर मेडिकल स्टोर संचालक को मेडिकल स्टोर में पाए गए उल्लंघन से संबंधित ड्रग निरीक्षक द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। लेकिन मेडिकल स्टोर संचालक का जवाब असंतोषजनक था। जिस पर ड्रग निरीक्षक की ओर से रिपोर्ट तैयार कर असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर निशांत सरीन को भेजी। असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर ने भी मेडिकल स्टोर संचालक को अपना पक्ष रखने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया। असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर भी मेडिकल स्टोर संचालक के जवाब से संतुष्ट नहीं हो पाए। अब आगामी कार्रवाई करते हुए गणपति मेडिकल स्टोर का खुदरा लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। अब स्टोर संचालक नौ मई तक मेडिकल स्टोर पर दवाओं की रिटेल नहीं कर पाएंगे। ड्रग निरीक्षक रजत शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अगर भविष्य में भी यहां कोई अनियमितताएं पाई जाती हैं, तो ड्रग विभाग जनहित में कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगा।