फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Result of selection of Anganwadi workers and assistants declared

Una News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के चयन का परिणाम घोषित

Sat, 12 Jul 2025 05:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 05:37 PM IST
विज्ञापन
Result of selection of Anganwadi workers and assistants declared
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


थानाकलां (ऊना)। बाल विकास परियोजना अधिकारी धुंदला (बंगाणा) के अधीन विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित साक्षात्कार के परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए गए। चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित हुई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए नौ जुलाई तथा सहायिकाओं के लिए 10 जुलाई 2025 को साक्षात्कार हुआ था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए चयनित उम्मीदवारों में कडसाई से साक्षी ठाकुर पुत्री सुरेश कुमार, बौट से नेहचल कौर, बीहडू से मनीषा कुमारी, चौकाठ से रेखा देवी, भरमाड़ा से एकता कुमारी, आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर बुधान-2 से सुषमा कुमारी, उपरली राजली से मीना कुमारी, मलांगड़ से नेहा शर्मा, नरुह से स्वाति, ननावीं से किरणा, रिवाड़ से नीलम, चराड़ा से इंदु कुमारी, अंदरोली से इंदु बाला, बीहडू कलां से शिवानी, बडोआ से मीनाक्षी, बड़ूही से शबनम का चयन हुआ। बाल विकास परियोजना अधिकारी धुंदला रुपेश तोमर ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी तथा उन्हें समयबद्ध रूप से ज्वाइनिंग प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चयन प्रक्रिया पूर्ण रूप से पारदर्शी रही और नियमानुसार संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed