फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Restrictions imposed on parking of private vehicles in the Circuit House premises

Una News: सर्किट हाउस परिसर में निजी वाहनों की पार्किंग पर लगाई पाबंदी

Sat, 27 Sep 2025 05:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:13 PM IST
सार

ऊना में सचिव डॉ. अभिषेक जैन के दौरे के चलते लोक निर्माण विभाग ने सर्किट हाउस परिसर में निजी वाहनों की पार्किंग पर पाबंदी लगा दी है। अब केवल प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन ही परिसर में प्रवेश कर सकेंगे।

विज्ञापन
Restrictions imposed on parking of private vehicles in the Circuit House premises

विस्तार

28 को सचिव के दौरे के चलते लोक निर्माण विभाग ने की सख्ती
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। प्रदेश सरकार के सचिव (वित्त, योजना, ई एंड एस) डॉ. अभिषेक जैन 28 सितंबर से ऊना जिले के दौरे पर रहेंगे। 29 सितंबर को वे रक्कड़ कॉलोनी के पास स्थित एक रिज़ॉर्ट में सांख्यिकीय सुदृढ़ीकरण (एसएसएस) योजना के अंतर्गत उपयोगकर्ता-उत्पादक संवाद एवं हितधारक परामर्श कार्यशाला की अध्यक्षता करेंगे। उनके दौरे को लेकर लोक निर्माण विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सचिव के सर्किट हाउस में ठहरने के चलते विभाग ने परिसर में निजी वाहनों की पार्किंग पर पाबंदी लगा दी है। इसके लिए गेट पर एक चौकीदार की तैनाती भी की गई है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार मौजूदा समय में कई लोग अपने निजी वाहन सर्किट हाउस परिसर में पार्क कर देते हैं, जिससे अव्यवस्था और दिक्कतें उत्पन्न होती हैं। ऐसे में शनिवार से सख्ती बरती जाएगी और केवल प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों को ही परिसर में प्रवेश और पार्किंग की अनुमति होगी।

शुक्रवार को विभाग के अधिशासी अभियंता ने सर्किट हाउस का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बताया कि परिसर में अधिक गाड़ियां होने से परेशानी आती है, इसी कारण यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed