फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Resolved to follow Ambedkar's path, paid tribute

Una News: आंबेडकर के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प, दी श्रद्धांजलि

Tue, 06 Dec 2022 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Resolved to follow Ambedkar's path, paid tribute
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिला के विभिन्न स्थानों पर मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। एमसी पार्क ऊना में श्री गुरु रविदास महासभा के पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर सामूहिक रूप से आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उनके जीवन संघर्ष को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गुरु रविदास महासभा की जिलाध्यक्ष शकुंतला संधू ने की।
महासभा के राज्य सलाहकार बख्शी राम भट्टी, सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक चमन लाल भाटिया, जिला महासचिव बलदेव चंद, संगठन सचिव हरि चंद संधू, वित्त सचिव राम किशन कलसी, संजय भाटिया, सुरेंद्र छिंदी, बलराम महे, मवा कहोला ग्राम पंचायत की प्रधान मीना, शाम कुमार, बलविंद्र कुमार, नवीन कुमार, कमल, जीत, कृष्णा देवी, लक्ष्मी देवी ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

दूसरी ओर बहडाला में भी गुरु रविदास विश्व महापीठ की जिला इकाई एवं श्री गुरु रविदास कमेटी बहडाला के पदाधिकारियों ने आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बलवीर बग्गा और संजय भाटिया ने समेत अन्य लोगों ने आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर सुरजीत फौजी, एससी कमीशन के सदस्य जगजीत बग्गा, गुरदयाल सिंह, एडवोकेट राजेश चौधरी, गुरबचन सिंह, गुरमीत बसरां, नरेश बग्गा, पूजा बग्गा, ज्योति लाल बग्गा, राकेश कुमार, कमल, संदेश कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed