फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Resolution taken to make Kuthyadi Panchayat tobacco free

Una News: कुठयाडी पंचायत को तंबाकू मुक्त बनाने का लिया संकल्प

Thu, 20 Nov 2025 06:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 20 Nov 2025 06:16 AM IST
विज्ञापन
Resolution taken to make Kuthyadi Panchayat tobacco free
पंचायत कुठियाडी में बैठक के दौरान पंचायत प्रतिनि​धि। स्त्रोत: पंचायत
बड़ूही/ऊना। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड अंब और पंचायती राज विभाग के संयुक्त प्रयास से ग्राम पंचायत कुठयाडी को तंबाकू मुक्त पंचायत बनाने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य अधिकारियों, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं सहित सभी महत्वपूर्ण सदस्य उपस्थित रहे और तंबाकू नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान रघुवीर सिंह ने की। पंचायत सचिव नीलम कुमारी ने स्पष्ट किया कि कुठयाडी में किसी भी शैक्षणिक संस्थान के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। पंचायत प्रधान रघुवीर सिंह ने बताया कि सभी सार्वजनिक स्थानों पर शीघ्र ही धूम्रपान निषेध और तंबाकू नियंत्रण से संबंधित साइन बोर्ड लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल कतना ने बताया कि ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण समितियों की बैठकें पहले ही आयोजित की जा चुकी हैं। समितियों के सदस्य घर-घर जाकर लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करेंगे और उन्हें तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे। स्वास्थ्य शिक्षक राजेश शर्मा ने भी उपस्थित सदस्यों को इस अभियान में सहयोग का आश्वासन दिया। सभी प्रतिभागियों ने कुठयाडी को तंबाकू मुक्त बनाने और समुदाय स्तर पर जागरूकता अभियान को तेज करने का संकल्प लिया। यह प्रयास आने वाले समय में क्षेत्र के लिए एक प्रेरणादायक मॉडल साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed