{"_id":"67978c930391ed1743016ee9","slug":"republic-day-celebrated-across-the-district-public-representatives-hoisted-the-tricolor-una-news-c-93-1-una1002-144428-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जिलेभर में गणतंत्र दिवस की धूम, जनप्रतिनिधियों ने फहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जिलेभर में गणतंत्र दिवस की धूम, जनप्रतिनिधियों ने फहराया तिरंगा
Tue, 28 Jan 2025 07:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 28 Jan 2025 07:07 AM IST
विज्ञापन
ऊना में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती युवतियां। संवाद
देशभक्ति के रंग में दिखे ग्राम पंचायतों से लेकर अन्य सार्वजनिक स्थल
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/टाहलीवाल/चिंतपूर्णी/ बंगाणा/ दौलतपुर चौक। जिलेभर में रविवार को गणतंत्र दिवस की धूम रही। इस दौरान ग्राम पंचायतों से लेकर अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जनप्रतिनिधियों ने तिरंगा फहराया। इस कड़ी में ग्राम पंचायत बाथू में प्रधान सुरेखा राणा ने पंचायत कार्यालय में तिरंगा फहराया। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाणा में 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ किया गया।
मुख्य अतिथि उपमंडल अधिकारी सोनू गोयल ने तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त किया। पुलिस विभाग, एनएसएस और एनसीसी के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भव्य परेड ने उपस्थित जनों का मन मोह लिया। बंगाणा में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में पहली बार कृषि, बागवानी, स्वास्थ्य और आंगनबाड़ी विभाग की प्रदर्शनियों लगाई गई जो कि लोगों में आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं चिंतपूर्णी में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया। बैंक के स्टाफ और गार्ड ने इस अवसर पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दीं। कर्मचारियों ने तिरंगा फहराने के बाद मिठाई बांटी और गणतंत्र दिवस के महत्व को याद किया।
बॉक्स
चैतन्य शर्मा ने अपने निवास पर फहराया तिरंगा
गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने आपने निवास स्थान पर तिरंगा फहरा कर गणतंत्र दिवस की सभी को शुभकामनाएं दीं। पूर्व विधायक ने पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया व कहा कि आज भारत वर्ष में विकास की गंगा बह रही हैं तथा देश आज कुशल नेतृत्व के चलते विश्व गुरु बनने की और अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष की आज पूरे विश्व में न केवल एक अलग पहचान बनी हैं बल्कि विदेशो में रहने वाले हर भारतीय को खुद पर भारतीय होने का गर्व है।
विज्ञापन
कुटलैहड़ विस के गांव चलोला में होप संस्था के बैनर तले 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतथि के तौर पर पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता देवेंद्र कुमार भुट्टो ने शिरकत की राष्ट्रीय ध्वज फहराय तथा सैकड़ों लोगों के साथ तिरंगे को सलामी दी गई । देवेंद्र कुमार ने कहा कि आजादी हमें किसी ने थाली मे रख कर नहीं दी गई। तिरंगे को हासिल करने के लिए हजारों देश भक्तों तथा क्रांतिकारियों ने अपने जीवन की आहुतियां दी हैं
हिप्र एक्स सर्विसमैन लीग दौलतपुर-अंब यूनिट ने ब्रह्मपुर गांव में गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया। कार्यक्रम में वीरचक्र सूबेदार सीता राम की धर्मपत्नी वीरनारी कृष्णा देवी ने पूर्व सैनिकों की मौजूदगी में तिरंगा फहरा कर शहीदों को नमन किया। पर पूर्व सैनिकों, पूर्व सैनिक अधिकारियों व वीरनारियों ने शहीदों को याद करते हुए शहीदों की याद में मौन धारण करके शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में वीरनारी कृष्णा देवी ने शहीद पति वीरचक्र सूबेदार सीता राम की याद में ब्रह्मपुर गांव में पूर्व सैनिकों के लिए सामुदायिक भवन के लिए 31 हजार रुपए दान के रूप में प्रदान किए।
उधर ग्राम पंचायत गोंदपुर बनेहड़ा अप्पर में 76वें गणतंत्र दिवस का उत्सव धूमधाम और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। मुख्यातिथि जिला पार्षद सुशील कालिया ने तिरंगा फहराकर समारोह का शुभारंभ किया। राष्ट्रगान की गूंज और तिरंगे की शान ने पूरे वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। इसके बाद जिला पार्षद सुशील कालिया ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ पांच लाख रुपये की लागत से बने लोक सेवा केंद्र का लोकार्पण किया।