फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Reporting a disaster is now easier use the Aapda Rakshak app.

Una News: आपदा की सूचना देना अब और आसान, आपदा रक्षक एप का करें उपयोग

Tue, 21 Jul 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 21 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Reporting a disaster is now easier use the Aapda Rakshak app.
ऊना। हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2023 के बाद प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती घटनाओं और उनकी तीव्रता को देखते हुए हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी, त्वरित और जन-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। इसी क्रम में सभी सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से आपदा रक्षक मोबाइल एप को अपने फोन में डाउनलोड कर सक्रिय रूप से उपयोग करने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन



ज़िला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण के सीईओ एवं अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ऊना इशांत जसवाल ने बताया कि इस मोबाइल एप के माध्यम से नागरिक किसी भी आपदा से संबंधित घटना की जानकारी सिटीजन लॉगिन सुविधा के जरिए सीधे राज्य आपदा प्रबंधन प्रणाली तक पहुंचा सकेंगे। इससे आपदा की स्थिति में समय पर सूचना उपलब्ध होगी, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी आएगी, जन-धन की हानि को कम करने में सहायता मिलेगी तथा प्रदेश की आपदा से निपटने की क्षमता और अधिक सुदृढ़ होगी।
विज्ञापन




जसवाल ने बताया कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी विभागों से अपने अधीन कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ उनके परिवारों, सहकर्मियों और आम नागरिकों को भी इस एप से जोड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में आपदा संबंधी घटनाओं की रिपोर्टिंग इसी मोबाइल एप्लीकेशन के सिटीजन रिपोर्टिंग फीचर के माध्यम से करने पर विशेष बल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि आपदा रक्षक मोबाइल एप वेब पोर्टल https://hpsdma.hp.gov.in/AppLogin.aspx पर उपलब्ध है जबकि शीघ्र ही इसे गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, एप के संचालन एवं उपयोग को सरल बनाने के लिए विस्तृत यूजर मैनुअल भी उपलब्ध कराया गया है।




आपदा रक्षक मोबाइल एप से संबंधित किसी भी तकनीकी सहायता अथवा जानकारी के लिए संबंधित अधिकारी डॉ. रोहित चौहान, एचपीएसडीएमए, शिमला से 94184-82869 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed