{"_id":"69fcdffd13027e8b3d05ebe4","slug":"repair-work-disrupted-rail-services-amb-andaura-raipur-train-did-not-reach-una-station-una-news-c-93-1-una1025-190865-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मरम्मत कार्य ने बिगाड़ी रेल व्यवस्था, ऊना स्टेशन नहीं पहुंची अंब अंदौरा-रायपुर रेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मरम्मत कार्य ने बिगाड़ी रेल व्यवस्था, ऊना स्टेशन नहीं पहुंची अंब अंदौरा-रायपुर रेल
Fri, 08 May 2026 07:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 08 May 2026 07:11 AM IST
विज्ञापन
ऊना। रेलवे ट्रैक मरम्मत कार्य ने हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना तक आने वाली अधिकतर ट्रेनों को प्रभावित किया है। वीरवार को रायपुर हरियाणा से अंब-अंदौरा के लिए चलने वाली रेल अधिक देरी के चलते बीच रास्ते में ही रद्द कर दी गई जिससे यात्रियों को परेशानियों को सामना करना पड़ा। यह रेल रायपुर से कुछ दूरी तय करने के बाद करीब साढ़े चार घंटे की देरी से चल रही थी। अंब अंदौरा-रायपुर रेल का ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 11:58 बजे का है लेकिन तीन बजे तक यह रेल ऊना रेलवे स्टेशन तक तक नहीं पहुंच पाई। इस ट्रेन का अंब अंदौरा से वापसी के दौरान ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय शाम 3:28 बजे का है। ऐेसे में रेलवे विभाग ने अन्य रेलों की समयसारिणी को सही रखने को लेकर इसे बीच में ही रद्द कर दिया। अचानक सेवा प्रभावित होने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सुबह से ही यात्री स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते रहे लेकिन घंटों बाद उन्हें पता चला कि रेल आगे नहीं आएगी। कई यात्रियों ने रेलवे प्रशासन पर समय पर स्पष्ट सूचना न देने का आरोप भी लगाया।
.....................................
सात दिन से पैसेंजर ट्रेन रद्द
दौलतपुर चौक से अंबाला कैंट चलने वाली पैसेंजर ट्रेन पिछले सात दिनों से रद्द चल रही है। रेलवे विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अंबाला रेल मंडल ने ट्रेन संख्या 74991/74992 पैसेंजर को 31 मई तक के लिए अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है। रेलवे के मुताबिक, चंडीगढ़ जंक्शन-न्यू मोरिंडा रेलवे सेक्शन पर तकनीकी और मरम्मत का कार्य चल रहा है। रेल ट्रैक के सुधार और सिग्नल सिस्टम को अपडेट करने के लिए इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बंद किया गया है।