फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Remembering the sacrifices of Zorawar Singh and Fateh Singh

Una News: जोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान को याद किया

Sat, 27 Dec 2025 07:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
Remembering the sacrifices of Zorawar Singh and Fateh Singh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


संतोषगढ़ (ऊना)। सनोली-मजारा के गुरुद्वारा बाबा जवाहर सिंह में शनिवार को वीर बाल दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं और ऊना सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने माथा टेका। 25 दिसंबर से आयोजित अखंड पाठ साहिब का आज भोग डाला गया और कीर्तन दरबार का आयोजन भी हुआ।

विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हर साल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस सिखों के साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह की वीरता और बलिदान को याद करते हुए मनाया जाता है। उन्होंने बच्चों और युवाओं को साहस, नैतिकता, आत्मबल और राष्ट्रप्रेम से प्रेरित करने का महत्व बताया। इस अवसर पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती अपने परिवार के साथ, जिला महामंत्री पोहू लाल भारद्वाज, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, मंडल अध्यक्ष ऊना दविंदर कौशल, मंडल अध्यक्ष बसदेहड़ा राहुल देव शर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed