{"_id":"666455edcc4740848c01c791","slug":"religious-places-are-schools-of-religious-education-bedi-una-news-c-93-1-ssml1047-125838-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल होते हैं धार्मिक शिक्षा के विद्यालय : बेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थल होते हैं धार्मिक शिक्षा के विद्यालय : बेदी
Sat, 08 Jun 2024 06:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 08 Jun 2024 06:30 PM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मकरेड़ का किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के मकरेड़ में नवनिर्मित श्री गुरु सिंह सभा गुरद्वारा साहिब का उद्घाटन शनिवार को गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सरबजोत सिंह बेदी की उपस्थिति में किया गया। इस उपलक्ष्य में सुबह श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के पश्चात गुरमत समागम का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए बाबा जीत सिंह, महिंद्र सिंह, गुरदेव सिंह, बक्शीश सिंह ने बताया कि बाबा सरबजोत सिंह बेदी की प्रेरणा से गावं में गुरुद्वारा साहिब का निर्माण संगत के सहयोग से किया गया है। इस अवसर पर बाबा सरबजोत सिंह बेदी, संत सुखजीत सिंह, बलविंद्र सिंह, गोपाल सिंह, हरदीप सिंह, कुलदीप सिंह, बेअंत सिंह, भूपेंद्र सिंह, अमर सिंह, संता सिंह, सुरजीत सिंह, ओंकार सिंह व रागी जत्थों द्वारा कथा कीर्तन से निहाल किया गया। इस अवसर पर बाबा सरबजोत सिंह बेदी ने कहा कि धार्मिक स्थल हमारी धार्मिक शिक्षा के विद्यालय होते हैं। यहां हमें धर्म की दीक्षा मिलती है। हमें गुरु ग्रंथ साहिब द्वारा दिए गए सत्य के मार्ग के उपदेश पर चलकर सब के भले के लिए कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर बाबा प्रितपाल सिंह, हरपाल सिंह कोटला, बलविंदर सिंह, तलविंदर सिंह, सागर, गुरमेज सिंह मौजूद रहे। इस मौके पर गुरु के लंगर का आयोजन किया गया।