फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Relief to the people, now OPD slip can be made in the regional hospital from 9 am

Una News: लोगों को राहत, क्षेत्रीय अस्पताल में अब सुबह नौ बजे से बन सकेगी ओपीडी पर्ची

Wed, 28 Aug 2024 07:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 28 Aug 2024 07:11 AM IST
विज्ञापन
Relief to the people, now OPD slip can be made in the regional hospital from 9 am
क्षेत्रीय अस्पताल के पर्ची काउंटर के बाहर पर्ची लेने के लिए मौजूद लोग। संवाद
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के पुराने भवन में पर्ची काउंटर पर अब सुबह 9ः00 बजे से ओपीडी की पर्ची बनाई जा सकेगी। अस्पताल प्रबंधन ने लोगों की सुविधा के लिए पर्ची काउंटर को खोलने के समय में बदलाव कर दिया है। अब 9:30 बजे के बजाय सुबह 9ः00 बजे ही पर्ची काउंटर खुल जाएगा। मंगलवार को भी सुबह 9ः00 पर्ची काउंटर पर पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान लोग सुबह के समय पर्ची बना कर उपचार के लिए ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचे। दूसरी तरफ मातृ शिशु अस्पताल में ओपीडी के बाहर भारी भीड़ देखने को मिली। उधर, सुबह नौ बजे पर्ची काउंटर शुरू होने से पर्ची काउंटर के बाहर दोपहर तक जुटने वाली मरीजों व तीमारदारों की भीड़ काफी कम रही। इससे उपचार के लिए आने वाले लोगों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

इससे पहले अस्पताल में पर्ची काउंटर सुबह 9:30 बजे खुलता था। इससे मरीजों की अधिक संख्या होने के कारण मरीजों को पर्ची बनाने के लिए कतार में लगकर काफी इंतजार करना पड़ता था। इसके बाद मरीजों को ओपीडी में भी इंतजार करना पड़ता था। इससे बीमार लोगों की दिक्कतें बढ़ जाती थी। इसी समस्या को दूर करने के लिए प्रबंधन ने आधा घंटा पहले ही पर्ची काउंटर शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मातृ शिशु अस्पताल में भी अलग से पर्ची काउंटर शुरू होने से क्षेत्रीय अस्पताल के पर्ची काउंटर पर भीड़ कम हो गई है। मंगलवार को मातृ शिशु अस्पताल की ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ देखने को मिली, लेकिन इस नई व्यवस्था से मरीजों को राहत मिली।

क्षेत्रीय अस्पताल में अब सुबह नौ बजे पर्ची काउंटर खुलेगा। यह सुविधा अस्पताल में शुरू कर दी गई है। साथ ही मातृ शिशु अस्पताल में अलग से पर्ची काउंटर शुरू हो गया है। इससे मरीजों को काफी लाभ मिल रहा है।
- डॉ. संजय मनकोटिया, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed