फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Relief: Now Anganwadi centers will open at 9:00 am

राहत: अब सुबह 9:00 बजे खुलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र

Mon, 04 Jul 2022 08:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Relief: Now Anganwadi centers will open at 9:00 am
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की समयसारिणी में पुन: बदलाव किया गया है। अब सुबह 9:00 बजे से आंगनबाड़ी केंद्र खुलेंगे। मानसून की दस्तक के साथ मौसम में हुए बदलाव पर यह निर्णय लिया गया है।
उपायुक्त राघव शर्मा ने समयसारिणी में बदलाव को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। इन आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 9:00 बजे खुलेंगे और दोपहर 2:00 बजे बंद होंगे। गर्मी का प्रकोप कम होने के बाद अब नौनिहालों के परिजनों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

सुबह अब आराम से नौनिहालों को आंगनबाड़ी केंद्र भेजा जा सकेगा। इससे पहले जिले में सुबह 8:00 बजे से लेकर 1:00 बजे आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे थे। सरकारी स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया था। स्कूल सुबह 7:50 बजे खुल रहे थे। अब मौसम में काफी बदलाव हुआ है। गर्मी का प्रकोप तो कम हुआ है, लेकिन उमस बढ़ जारी है। बता दें कि जिले में कुल 1,364 आंगनबाड़ी केंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें करीब 30,000 नौनिहाल पंजीकृत हैं। उधर, इस संबंध में उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि मौसम को देखते हुए जिले के सभी आंगबाड़ी केंद्र खोलने का समय प्रात: 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगा। यह व्यवस्था आगामी आदेशों तक लागू रहेगी। वहीं, जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदेश के अनुसार ही केंद्र खोलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed