{"_id":"6890a64f12bb1f6edc01451e","slug":"relief-amount-of-rs-220-lakh-distributed-to-90-affected-families-una-news-c-93-1-una1002-161340-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: प्रभावित 90 परिवारों को 2.20 लाख की राहत राशि बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: प्रभावित 90 परिवारों को 2.20 लाख की राहत राशि बांटी
विज्ञापन
नगर निगम ऊना क्षेत्र में मूल्यांकन के आधार पर 15 लाख राशि के राहत मामले तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में हुई भारी वर्षा से प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता से क्रियान्वित कर रहा है। इसी क्रम में नगर निगम क्षेत्र के 90 प्रभावित परिवारों को 2.20 लाख की तात्कालिक राहत राशि वितरित की गई है। अतिरिक्त उपायुक्त एवं नगर निगम आयुक्त महेन्द्र पाल गुर्जर ने बताया कि यह राहत राशि नगर निगम क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में वितरित की गई है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक क्षति मूल्यांकन के आधार पर नगर निगम क्षेत्र में कुल 15 लाख की राहत से संबंधित मामले तैयार किए गए हैं। उन्होंने दोहराया कि जिला प्रशासन आपदा से प्रभावित प्रत्येक परिवार की सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राहत एवं पुनर्वास कार्यों की सतत निगरानी की जा रही है और इन्हें प्रभावी, पारदर्शी एवं संवेदनशील दृष्टिकोण से लागू किया जा रहा है। प्रशासन प्रत्येक प्रभावित परिवार को त्वरित और समुचित सहायता प्रदान करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है।