फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rehris started appearing in many places in the city again

Una News: शहर में फिर जगह-जगह सजने लगीं रेहड़ियां

Mon, 30 Jun 2025 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Rehris started appearing in many places in the city again
नगर निगम के अभियान का नहीं दिखा कोई असर
विज्ञापन

अभियान के कुछ दिन बाद ही दोबारा लग रहीं रेहड़ियां
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर निगम की तरफ से शहर में चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान का असर कुछ दिनों में ही कम हो गया है। शहर में एनएच किनारे विभिन्न स्थानों पर रेहड़ी फड़ी दोबारा लगना शुरू हो गई हैं। अवैध पार्किंग भी शहर में जमकर हो रही है। ऐसे में नगर निगम का अभियान धरातल पर व्यापक रूप से असर नहीं दिखा पाया।
शहर में अतिक्रमण व अवैध पार्किंग की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में फुटपाथ पर पैदल चलने वाले लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठन भी प्रशासन के समक्ष कई बार आवाज उठा चुके हैं। नगर निगम की तरफ से बीते दिनों शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के चलते कुछ दिनों तक तो शहर के विभिन्न स्थानों से रेहड़ी फड़ी गायब हो गईं। अब दोबारा शहर में विभिन्न स्थानों पर रेहड़ी फड़ी लगना शुरू हो गई हैं। वहीं, अवैध पार्किंग लोगों के लिए परेशानी का बड़ा सबब बनती जा रही है। इस पर पुलिस विभाग भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। सड़क किनारे बने फुटपाथ पर पैदल चलने के लिए जगह ही नहीं है। ऐसे में लोगों को मजबूरन एनएच पर चलना पड़ता है। हर समय हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


कोट्स
अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान जारी है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिन स्थानों पर रेहड़ियां लग रही हैं उन्हें वहां से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार, संयुक्त आयुक्त नगर निगम ऊना।

कोट्स
पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि अवैध पार्किंग को लेकर जल्द अभियान शुरू किया जाएगा। इसे लेकर योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed