फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rehabilitation centers being run in the name of de-addiction

नशामुक्ति के नाम पर चलाए जा रहे पुनर्वास केंद्र

Tue, 03 Aug 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rehabilitation centers being run in the name of de-addiction
गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के तीन नशा मुक्ति केंद्रों का मंगलवार को एसडीएम गगरेट, डीएसपी अंब और बीएमओ गगरेट की संयुक्त कमेटी ने दौरा किया। इस दौरान कमेटी को नशा मुक्ति केंद्रों में अनियमितताएं मिली हैं। इस पर जल्द शिकंजा कसा जा सकता है। पुनर्वास केंद्रों के नाम बदल कर नशा मुक्ति केंद्र रखकर चला रहे इन केंद्र संचालकों में इस कमेटी के निरीक्षण से हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

बावजूद इसके इन लोगों ने पुनर्वास केंद्र का नाम नशा मुक्ति केंद्र रखकर लोगों को गुमराह करने का काम किया है। कमेटी के निरीक्षण में इन केंद्रों में क्षमता से अधिक लोग रहते हुए मिले हैं। कमेटी ने इस संबंध में इन केंद्रों की जांच करके एक रिपोर्ट सीएमओ ऊना को भेजी है। इन केंद्रों की 2019 में भी जांच की गई थी तब इन्हें अस्थायी संबद्धता दी गई थी। अब जैसे ही इन केंद्रों की जांच दोबारा शुरू हुई है। ऐसे में इन केंद्रों पर फिर से विभागीय लगाम कसनी शुरू हो गई है। इस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही इन केंद्रों को नोटिस जारी हो सकता है।
विज्ञापन

बॉक्स
बीएमओ गगरेट, डीएसपी अंब और मैंने इन केंद्रों की जांच की है। जांच में काफी अनियमितताएं पाई गई हैं। जिसकी रिपोर्ट सीएमओ ऊना को बनाकर भेजी जाएगी।
-विनय मोदी, एसडीएम गगरेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed