फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Regularly inspect National Career Service Center: Deputy Commissioner

नेशनल करियर सर्विस सेंटर का नियमित निरीक्षण करें : उपायुक्त

Wed, 07 Feb 2024 07:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 07 Feb 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
Regularly inspect National Career Service Center: Deputy Commissioner
उपायुक्त ऊना जतिन लाल बाल कल्याण समिति के सदस्यों के साथ बैठक करते हुए ।स्रोत विभाग
ऊना। बाल कल्याण समिति नेशनल कॅरिअर सर्विस सेंटर का नियमित रूप से निरीक्षण करे, ताकि संस्थान में रह रहे बच्चों को सभी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध करवाई जा सके। यह निर्देश उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मलाहत में गैर-आवासीय विशेष प्रशिक्षण केंद्र में शिक्षा ग्रहण कर रहे प्रवासी बच्चों को स्कूल भवन और शौचालय के अतिरिक्त अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक समिति द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने बाल कल्याण समिति को निर्देश दिए कि यदि बाल कल्याण से संबंधित समिति के पास कोई भी मामला आता है, तो उनके ध्यान में अवश्य लाया जाए, ताकि समय पर उस मामले का निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जिला में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर योजना के तहत पिछले तीन माह में तीन मामले अनुमोदित किए हैं। इसके अतिरिक्त जिला में कुल 197 बच्चों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि सीडब्ल्यूसी द्वारा संप्रेक्षण गृह एवं विशेष गृह संस्थान समूर कलां और प्रेम आश्रम का भी समय-समय पर निरीक्षण करके बच्चों के रहने व खाद्य सामग्री को जांचा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समिति ने जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला का भी निरीक्षण किया और बच्चों को नैतिक संस्कारों को अपनाने के साथ-साथ तनाव मुक्त जीवन व्यतीत करने बारे जानकारी दी। बैठक में पोक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, बाल विवाह संबंधी कानून और बच्चों से संबंधित अन्य विषयों और विभाग द्वारा बच्चों के लिए संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
बैठक में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष मीनाक्षी राणा, सदस्य श्याम लाल मल्होत्रा, राज कुमारी, रीना कुमारी व सुरेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed