फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Registrations cancelled in forged power of attorney case.

Una News: फर्जी मुख्तारनामा मामले में रद्द हुईं रजिस्ट्रियां

Sun, 11 Oct 2026 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 11 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Registrations cancelled in forged power of attorney case.
ऊना। फर्जी मुख्तारनामा (पावर ऑफ अटॉर्नी) मामले में अंब और घनारी में की गई रजिस्ट्रियां रद्द कर दी हैं। हरियाणा के डीसी की सख्ती के बाद यह कार्रवाई हुई है। असल मालिक हरियाणा के झज्जर का निकला है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला की तहसीलों में हरियाणा का गिरोह सक्रिय है। जिसके चलते नकली पहचान से लेकर फर्जी दस्तावेजों से अंब और घनारी तहसीलों में फर्जी मुख्तारनामा बनाए गए हैं। इसका भंडाफोड़ उस समय हुआ, जब असल मालिक को पता चला कि उसकी जमीन के उसी के नाम पर किसी अन्य व्यक्ति ने अंब और घनारी तहसीलों में फर्जी तरीके से मुख्तारनामा बना डाले हैं और इतना ही नहीं बल्कि उसकी जमीन को फर्जी मुख्तारनामा से 55 लाख तक बेच डाला है।
विज्ञापन

असल मालिक ने इस संदर्भ में शिकायत दर्ज करवाई और डीसी ने शिकायत के आधार पर संबंधित गिरोह के व्यक्तियों और तहसीलों के मुख्तारनामा में दर्शाए गवाहों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। फर्जी मुख्तारनामा से करवाई रजिस्ट्री को रद्द करके जांच बिठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दायरे में कई और व्यक्ति नकली पहचान और आधार कार्ड से लेकर अन्य फर्जी दस्तावेज पेश करके असल जमीन के मालिक के भी फर्जी हस्ताक्षर और गवाही दर्ज करने की भी संलिप्तता जगजाहिर हुई है और जांच के दायरे में आए हैं।

एडीसी ऊना इशांत जसवाल का कहना है कि संबंधित एसडीएम से इस मामले के उजागर होने के बाद रिपोर्ट तलब की है। जो भी जांच के दायरे में आएगा। उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed