फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Regional hospital gets gynecologist, great relief to patients

Una News: क्षेत्रीय अस्पताल को मिलीं स्त्री रोग विशेषज्ञ, मरीजों को बड़ी राहत

Fri, 11 Apr 2025 07:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
Regional hospital gets gynecologist, great relief to patients
अब दो विशेषज्ञ संभालेंगी गायनी ओपीडी
विज्ञापन

बीते कई दिन से एक विशेषज्ञ के सहारे चल रही थी ओपीडी
कुछ माह पहले चार विशेषज्ञ थे तैनात, बाद में एक के जिम्मे रही व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में नई स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं। विशेषज्ञ जल्द ही अपना पदभार संभाल लेंगी। इससे अब स्त्री रोग विशेषज्ञ की संख्या अस्पताल में दो हो गई है। विशेषज्ञ की तैनाती के बाद अब महिलाओं को उपचार के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पिछले कुछ माह से एक विशेषज्ञ के सहारे ही गायनी ओपीडी का संचालन हो रहा था। इससे मरीजों को काफी परेशानी और इंतजार करना पड़ रहा था।
क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए विभाग की तरफ से एक और स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती के निर्देश जारी कर दिए हैं। बीते कुछ माह से इस समस्या को लेकर कई बार उच्च अधिकारियों के समक्ष मांग उठाई गई थी। इस मांग को पूरा करते हुए विभाग ने विशेषज्ञ की तैनाती के निर्देश जारी कर दिए हैं। बता दें कि अस्पताल में सबसे अधिक भीड़ गायनी ओपीडी के बाहर ही रहती है। पूर्व में अस्पताल में चार स्त्री रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं दे रहे थे लेकिन इसके बाद केवल एक ही विशेषज्ञ अस्पताल में रह गया। ऐसे में उक्त विशेषज्ञ के अवकाश पर चले जाने के कारण गायनी ओपीडी प्रभावित रहती थी। आलम यह था कि सुबह से उपचार के लिए पहुंची महिलाओं की बारी शाम तक आती है। इससे महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब दो विशेषज्ञ की तैनाती होने के चलते मरीज को कम इंतजार में उपचार की सुविधा मिलेगी। इससे जिलावासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


कोट्स
क्षेत्रीय अस्पताल में एक स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। इससे अब गायनी ओपीडी का संचालन सुचारु रूप से करने में मदद मिलेगी तथा लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजय मनकोटिया चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed