फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ration cards will be made for workers registered on e-shram portal

Una News: ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों के बनेंगे राशन कार्ड

Sun, 16 Jun 2024 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 16 Jun 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Ration cards will be made for workers registered on e-shram portal
निःशुल्क गंदम आटा तथा चावल करवाए जाएगा उपलब्ध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला में ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों के राशन कार्ड बनाए जाएंगे। जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि ऐसे श्रमिक जिनका देश में कहीं पर भी राशन कार्ड नहीं है तथा वे ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत हैं। उनके राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत राशन कार्ड बनाए जाएंगे। इसके अंतर्गत निःशुल्क गंदम आटा तथा चावल उपलब्ध करवाए जाएंगे। राशन कार्ड बनाने के लिए ई-श्रम पंजीकरण प्रमाणपत्र तथा आधार कार्ड अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक अपना राशन कार्ड बनाने के लिए पंचायत क्षेत्र में संबंधित पंचायत सचिव और सहायक तथा शहरी क्षेत्र में संबंधित निरीक्षक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जिला ऊना में किसी भी कार्य दिवस में जाकर अपना राशन कार्ड बना सकते हैं। इस संबंध में किसी भी अन्य जानकारी के लिए जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जिला ऊना के दूरभाष नंबर 01975-226016 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त खंड स्तर पर राशन कार्ड की जानकारी या राशन कार्ड बनाने के लिए पंचायत स्तर पर संबंधित पंचायत सचिव से तथा शहरी क्षेत्र में निरीक्षक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जिला ऊना से संपर्क कर सकते हैं। खंड ऊना के लिए निरीक्षक रजनी कालिया मोबाइल नंबर 7876089019, खंड बंगाणा के लिए निरीक्षक नरेश कुमार, मोबाइल नंबर 8219486915, हरोली खंड के लिए निरीक्षक दीपक शर्मा मोबाइल नंबर 8627908080, गगरेट खंड के लिए सुरिन्द्र सिंह मोबाइल नंबर 9816431183 और खंड अंब के लिए निरीक्षक सरोज कुमार, मोबाइल नंबर 9459527954 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed