फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rampur won the volleyball final match.

Una News: रामपुर ने जीता वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला

Tue, 30 Dec 2025 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 30 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rampur won the volleyball final match.
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र की खरयालता पंचायत के सदाशिव क्लब तलमेहड़ा की तरफ से आयोजित दो दिवसीय वॉलीबाल खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ। हिमाचल सहित पंजाब की टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सन्नी शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूरी बनाए रखने तथा खेलों के प्रति अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। वशिष्ठ अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल रघवीर सिंह, पंजाब वॉलीबाल एसोसिएशन के राष्ट्रीय कोच अश्वनी शर्मा व अन्य सदस्य मौजूद रहे। मुख्यातिथि सन्नी शर्मा ने अपनी तरफ से क्लब सदस्यों को 21 हजार रुपये भेंट किए। सेमीफाइनल मुकाबले में सदाशिव जोल तथा रामपुर टीम में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला जिसमें रामपुर की टीम विजेता रही। दूसरे सेमीफाइनल में सदाशिव तलमेहड़ा बी तथा अंबेहड़ा बी टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सदाशिव तलमेहड़ा बी की टीम विजेता रही। फाइनल मुकाबले में रामपुर तथा सदाशिव तलमेहड़ा बी टीम में कांटे की टक्कर देखने को मिली। फाइनल मुकाबले में रामपुर टीम ने 2-1 से फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। विजेता टीम को 21 हजार रुपये तथा ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed