फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ram Dhan Sharma became the head of the school management committee

राम धन शर्मा बने स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान

Sat, 07 Aug 2021 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Ram Dhan Sharma became the head of the school management committee
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोई स्कूल प्रबंधन कमेटी के गठन के दौरान सदस्य - फोटो : Una
भरवाईं (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं में स्कूल प्रबंधन समिति का प्रधानाचार्य सुखदेव धीमान की अध्यक्षता में गठन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में लगभग 150 अभिभावकों ने भाग लिया और रामधन शर्मा को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। इसके अलावा अंजना देवी, रक्षा देवी, भानु दत्त शर्मा, रमन रतन, रंजू वाला, सुषमा, दीपक शर्मा, मोनिका शर्मा, पवन शर्मा, किरण वाला, सुरेंद्र कालिया, सुभाष सिंह, विपन कौंडल, मोनिका, बलराज, सुमन कुमारी, मीना देवी और मीनू शर्मा को सदस्य बनाया गया। इस मौके पर स्कूल के स्टाफ से दिनेश कौंडल, राकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, ललित मोहन, सतवीर सिंह, रेणु सरोच, अनिता कुमारी, शैलजा कुमारी और अन्य अध्यापक भी मौजूद रहे।
लेख राज बने एसएमसी प्रधान
लठियाणी (ऊना)। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लठियाणी में स्कूल प्रबंधन समिति के चुनाव हुए। बैठक में लेखराज को प्रधान चुना गया। चुनावों की प्रक्रिया प्रधानाचार्य विजय कुमार रणौत के नेतृत्व में हुई।
विज्ञापन

इस दौरान राम पाल सोंखला ने मंच संचालन किया। चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाने में शबनम, सुमन और सीता राम ने योगदान दिया। इस अवसर पर जोगिंद्र शर्मा को प्रधान, निर्मल ठाकुर उप प्रधान, अनिल कुमार उप प्रधानाचार्य, प्रवीण शर्मा प्रवक्ता और स्टाफ सचिव, डॉ. ललित मोहन प्रवक्ता, प्यारे लाल प्रवक्ता, चैन सिंह, महिंद्र पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुचिका शर्मा दूसरी बार बनीं प्रधान
चिंतपूर्णी (ऊना)। शहीद कै. अमोल कालिया मेमोरियल रावमापा चिंतपूर्णी में एसएमसी की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से रुचिका शर्मा को दूसरी बार प्रधान, वकील सिंह, हरी बहादुर, गुलशन कुमारी, रानी देवी, पवन शर्मा, सीमा देवी, वंदना देवी, सतिंदर सिंह तथा पतासू राम को सदस्य और पुनीत कालिया वार्ड पंच, समाजसेवी संजीव पंडित को मनोनीत सदस्य बनाया गया।

दूसरी बार प्रधान बनी रुचिका शर्मा ने कहा कि एसएमसी कमेटी का मुख्य ध्येय बच्चों के हित में काम करना रहेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र ने नवनिर्वाचित एसएमसी कमेटी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed