फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rajneesh, head of the Non-Gazetted Employees Federation, resigned.

Una News: अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रधान रजनीश ने दिया त्यागपत्र

Mon, 01 Dec 2025 04:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 04:40 PM IST
विज्ञापन
Rajneesh, head of the Non-Gazetted Employees Federation, resigned.
ऊना। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ऊना के प्रधान रजनीश शर्मा ने सोमवार को कार्यकाल पूरा होने के बाद त्यागपत्र सौंप दिया। उन्होंने त्यागपत्र महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा सिंह के पास सौंपा। प्रेस बयान में रजनीश शर्मा ने कहा कि प्रधान के रूप में उनका कार्यकाल संगठनात्मक मजबूती, कर्मचारी हितों की रक्षा तथा विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित रहा। अढ़ाई वर्ष के कार्यकाल में तीन जेसीसी की बैठकें आयोजित करने में सफल रहे। इसके सकारात्मक परिणाम आए। उन्होंने कहा कि यह अवधि उनके लिए एक सम्मान और जिम्मेदारी दोनों थी, जिसका टीम के सहयोग से प्रभावी रूप से निर्वहन किया। महासंघ वरिष्ठ उपप्रधान तारा सिंह ने रजनीश शर्मा के नेतृत्व-कौशल और सेवाओं की सराहना की तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आगे की औपचारिकताएं और नए प्रधान के चयन की प्रक्रिया संगठन के नियमों के अनुसार पूर्ण की जाएगी। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed