फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rajiv Bindal should first account for the failures of BJP: Gautam

राजीव बिंदल पहले भाजपा की विफलताओं का हिसाब दें : गौतम

Fri, 23 Jan 2026 07:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Bindal should first account for the failures of BJP: Gautam
कहा, भाजपा ने संसद में मनरेगा को कमजोर करने वाला बिल पेश किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देशराज गौतम ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल की ओर से कांग्रेस सरकार पर किए जा रहे तथ्यहीन बयानों पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को कांग्रेस पर उंगली उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है और पहले उन्हें अपनी सरकारों की जनविरोधी नीतियों और विफलताओं का जवाब देना चाहिए।देशराज गौतम ने भाजपा शासन में कर्मचारियों के उत्पीड़न का उदाहरण देते हुए कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) की मांग करने वाले कर्मचारियों को अपमानित किया गया और नौकरी छोड़ने की धमकियां दी गईं। उन्होंने बताया कि भाजपा की सोच शुरू से ही कर्मचारी-विरोधी रही है, जबकि कांग्रेस ने सत्ता में आते ही ओपीएस बहाल कर कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा की।

उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा ने संसद में मनरेगा को कमजोर करने वाला बिल पेश किया, लेकिन भाजपा के किसी भी सांसद ने गरीबों के पक्ष में आवाज नहीं उठाई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यूपीए सरकार द्वारा ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने के लिए पंचायतों को दिए गए अधिकार भाजपा ने छीन लिए। गरीब की रोज़ी-रोटी छीनने वाली भाजपा आज विकास की बातें कर रही है, यह जनता के साथ सबसे बड़ा मजाक है। भाजपा आज पंचायतों को विश्वास में न लेने का झूठा रोना रो रही है, जबकि हकीकत यह है कि पंचायतों के अधिकारों की हत्या भाजपा सरकार ने की। यह भाजपा का दोहरा चरित्र और राजनीतिक पाखंड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed