फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Raised awareness to stop increasing pollution due to human activities

Una News: मानव क्रियाओं से बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए किया जागरूक

Fri, 07 Feb 2025 05:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 05:53 PM IST
विज्ञापन
Raised awareness to stop increasing pollution due to human activities
पृथ्वी को हरा भरा रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे : पूनम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कक्षा छठी से आठवीं के मयूर युवा एवं ईको क्लब के बच्चों ने भाग लिया। विद्यार्थी आराध्य, अदिति, गुरलीन, स्मृति, पूनम, मोहिनी, कनिका, गुरशरण, रोहित, विनीत, आदित्य, नवीन ने मानव क्रियाओं से बढ़ते प्रदूषण, प्रदूषण से नष्ट होती वनस्पति विषय पर लघु नाटिका प्रस्तुत कर जागरूक किया।

जीव विज्ञान की प्रवक्ता पूनम जगोता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए एकजुट होकर वास्तविक रूप से अपनी आदतों को बदलना होगा। पृथ्वी को हरा भरा रखने और प्रदूषित गैसों के प्रभाव को कम करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। प्रधानाचार्य डॉ. नरदेव सिंह ने ईको क्लब के सदस्यों और स्थानीय लोगों को आने वाली पीढ़ी के लिए पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार, पूनम कुमारी, ईको क्लब के सदस्य नव्या, कृष, ऋतिक, कार्तिक, मानवी, हर्षिता, मुस्कानपरीत, दीपिका, रिशिका, हरदीप, पूर्वा, नंदिनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed