फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Raimaihatpur railway gate remained closed the whole day, people worried

Una News: दिनभर बंद रहा रायमैहतपुर रेलवे फाटक, लोग परेशान

Fri, 29 Dec 2023 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Raimaihatpur railway gate remained closed the whole day, people worried
ऊना के रायमैहतपुर सेलवे लाईन के रखरखाव के चलते बंद सड़क।संवाद
मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय रायमैहतपुर रेलवे स्टेशन के फाटक शुक्रवार को दिन भर बंद रखने के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप रही। मैहतपुर को संतोषगढ़ तथा नंगड़ा फतेहपुर को जोड़ने वाले मार्ग में रायमैहतपुर के रेलवे फाटक के बंद रहने से लोगों को काफी दिक्कतें हुई। रेलवे फाटक के निकट रेल ट्रैक को ऊंचा उठाने का काम शुक्रवार को दिन भर चला, इस कारण राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। दोपहिया वाहन चालकों से लेकर सभी छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप रही। रेलवे सूत्रों के मुताबिक ट्रेनों की आवाजाही में कोई रुकावट नहीं पड़ी, लेकिन दूसरे वाहनों को दिनभर के लिए रोका गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों शिवदत्त वशिष्ठ, तेजपाल शर्मा, हेमराज, मनोज कुमार, यशपाल सिंह, कंवर, डॉक्टर महेंद्र गोपाल, पंडित शिव किशोर, प्यारेलाल शास्त्री, मयंक, पंकज कुमार तथा अनेक लोगों ने कहा कि विभाग को इस कार्य की पूर्व सूचना करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शुक्रवार को स्थानीय इंडेन गैस प्लांट से घरेलू गैस सिलिंडर की सप्लाई को लेकर आने जाने वाले वाहनों को दस से पंद्रह किलोमीटर का अतिरिक्त रास्ता तय करके जाना पड़ा। स्थानीय रेलवे स्टेशन में बुकिंग क्लर्क का काम देख रहे संजय कुमार ने कहा कि ट्रेनों की आवाजाही में कोई रुकावट नहीं पड़ी, लेकिन दूसरे वाहनों को दिन भर के लिए रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed