{"_id":"66fc03d6bfadaa6a8a0f5a98","slug":"railway-engineer-team-did-marking-for-underpass-at-malahat-gate-una-news-c-93-1-una1001-134562-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मलाहत फाटक पर अंडरपास के लिए रेलवे की इंजीनियर टीम ने की मार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मलाहत फाटक पर अंडरपास के लिए रेलवे की इंजीनियर टीम ने की मार्किंग
Wed, 02 Oct 2024 09:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 02 Oct 2024 09:41 AM IST
विज्ञापन
ऊना। स्थानीय मलाहत रेलवे फाटक पर अंडरपास के निर्माण का कार्य सोमवार से शुरू हो चुका है। इसके लिए भूमि की खोदाई का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को रेलवे बोर्ड अंबाला की इंजीनियरिंग टीम ने कार्यस्थल का दौरा किया और तारों को खोदाई कार्य के दौरान नुकसान से बचाने के लिए आवश्यक मार्किंग की।
इस दौरान लोक निर्माण विभाग के एनएच विंग के सहायक अभियंता ईं. राजेश शर्मा के नेतृत्व में एक टीम मौजूद थी। रेलवे टीम ने रेलवे लाइन के आसपास खोदाई की सीमाओं का निर्धारण किया, ताकि निर्माण कार्य के दौरान ट्रेनों के सही ढंग से क्रॉसिंग की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि खोदाई के कार्य से रेल यातायात पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े।
मलाहत रेलवे फाटक पर प्रस्तावित अंडरपास 21 मीटर चौड़ा और 410 मीटर लंबा होगा, जिसमें करीब 11 करोड़ रुपये की लागत आने की उम्मीद है। यह अंडरपास छोटे और बड़े वाहनों को फाटक पर ट्रेन गुजरने के समय रुकने की समस्या से मुक्ति दिलाएगा। विशेषकर, मलाहत स्थित पीजीआई सेटेलाइट सेंटर तक आने-जाने वाले वाहनों को बिना रुके आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
वैकल्पिक रूट और कार्य का समय
निर्माण कार्य का अनुमानित समय 10 महीने है, जिसमें आगामी 31 जुलाई 2025 तक सभी कार्य पूर्ण होने की संभावना है। इस दौरान विभिन्न प्रकार के वाहनों के लिए वैकल्पिक रूटों का प्रावधान किया गया है। दोपहिया और हल्के मोटर वाहनों के लिए भड़ौलियां से मलाहत संपर्क मार्ग उपयोग होगा। वहीं, हल्के और मीडियम श्रेणी के वाहनों के लिए रक्कड़ से बसोली और पीर निगाह ऊना-मैहतपुर मार्ग पर संपर्क बनाया गया है। इसके अतिरिक्त चताड़ा से बसोली और ऊना-पीर निगाह मार्ग पर सभी प्रकार के छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही संभव होगी।
रेलवे इंजीनियरिंग टीम की मार्किंग के बाद अंडरपास के लिए खोदाई कार्य में तेजी आई है। हरियाणा की किसान कंस्ट्रक्शन कंपनी इस परियोजना के लिए आवश्यक मशीनरी और कामगारों को जुटा रही है।
-ईं. राजेश शर्मा, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी, एनएच विंग