फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Railway bridge in Una becomes selfie point for careless youth

Una News: लापरवाह युवाओं के लिए ऊना में रेलवे ब्रिज बन गया सेल्फी प्वाइंट

Tue, 14 May 2024 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 14 May 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Railway bridge in Una becomes selfie point for careless youth
जान हथेली में लेकर ऊना नंगल रेलवे ब्रिज पर सैल्फी लेता युवक
ऊना। ऊना-नंगल हाईवे पर स्थित रेलवे ब्रिज युवाओं के लिए सेल्फी प्वाइंट बन गया है। हादसे से लापरवाह अति उत्साही युवा रेलवे ब्रिज के मध्य जाकर सेल्फी लेकर अपनी जान तो जोखिम में डाल ही रहे हैं, वहीं दूसरों के लिए भी आफत खड़ी कर रहे हैं। रेलवे की ओर से इस संबंध में कोई निरीक्षण या फिर रोकथाम के लिए कोई खास प्रबंध नहीं हैं। मात्र चेतावनी बोर्ड से ही काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

रोजाना रेलवे ब्रिज पर सेल्फी लेने के लिए चढ़ने वाले युवा देखे जाते हैं। बेपरवाह युवा हाईवे के बिलकुल ऊपर बने ब्रिज पर चहलकदमी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। ऐसा ही मंजर यहां बीते रोज रविवार को देखने को मिला और यह क्रम सोमवार को भी जारी रहा। रोज कुछेक युवाओं की टोली यहां ब्रिज पर पहुंच जाती है। सोशल मीडिया पर रील डालने के चक्कर में ब्रिज के बिलकुल मध्य तक चले जाते हैं।
विज्ञापन

यहां से किसी भी ट्रेन के आने पर इधर-उधर जाने के लिए कोई रास्ता नहीं बचता है और दर्जनों फीट नीचे कूदने के अलावा कोई चारा नहीं बचता और न कूदने की सूरत में ट्रेन से टक्कर होनी निश्चित है। कोई बड़ी घटना न हो इसके लिए रेलवे बोर्ड एवं पुलिस को कड़े कदम उठाकर ऐसे अति उत्साही एवं अपनी और दूसरों की जान से बेपरवाह युवाओं पर लगाम लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी दिन होगा बड़ा हादसा
ऊना वासियों में रोहित शर्मा, राहुल शर्मा, हरपाल सिंह, बलवीर सिंह, नरेश कुमार, चंचल सिंह आदि बुद्धिजीवियों का कहना है कि अकसर इस मार्ग से आनाजाना होता है। ऊना नंगल रेलवे ब्रिज के मध्य खड़े होकर कई युवा मोबाईल फोन से फोटो खींचने का सेशन करते हैं। इससे उनकी जान जोखिम में तो होती ही है साथ ही ट्रेन का आवागमन भी खतरे से खाली नहीं होता। ऐसे शरारती तत्वों पर तत्काल रोक लगे।


प्रतिदिन रेलवे ट्रेक की पेट्रोलिंग की जाती है। साथ ही स्थानीय लोगों को इस संबंध में जागरूक भी किया जाता है। लोग एवं युवा भी सुरक्षा में सहयोग करें। अन्यथा पुलिस अवहेलना करने वालों पर उचित कार्रवाई करेगी। जबकि पास लगते पंचायत, स्कूल व शिक्षण संस्थानों में युवाओं को जागरूक भी किया जाएगा।
-अजय ऐरी, प्रभारी, रेलवे पुलिस चौकी ऊना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed