फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Railway Board's website is not updated, chart of Una-Haridwar train is not visible.

Una News: रेलवे बोर्ड की वेबसाइट अपडेट नहीं, ऊना-हरिद्वार ट्रेन का चार्ट नहीं आ रहा नजर

Wed, 06 Mar 2024 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 06 Mar 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Railway Board's website is not updated, chart of Una-Haridwar train is not visible.
चार मार्च को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर किया था रवाना
विज्ञापन

जसवीर ठाकुर
ऊना। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ऊना रेलवे स्टेशन से तमाम औपचारिकों को पूरा करते हुए ऊना-हरिद्वार ट्रेन को हरी झंडी तो दिखा दी है, लेकिन वर्तमान में रेलवे बोर्ड के ऑनलाइन सिस्टम पर ऊना-हरिद्वार ट्रेन का रूट चार्ट कहीं पर भी पैसेंजर को नजर नहीं आ रहा है। भले ही बुकिंग की ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है, लेकिन ऊना से हरिद्वार तक चलने वाले इस नए ट्रैक पर रेलवे की वेबसाइट पर कोई भी नाम ऑनलाइन माध्यम से पैसेंजर को नजर नहीं आ रहा है।
वर्तमान में ऊना-हरिद्वार जाने वाले पैसेंजर इस सुविधा को लेकर पशोपेश में है। वहीं, दूसरी ओर उत्तरी रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति के सदस्य सुमित शर्मा का तर्क है कि रेलवे बोर्ड की वेबसाइट पर यह सिस्टम ऑटोमेटेकली ही तय की तारीख के बाद अपडेट होकर पैसेंजर को नजर आएगा। हालांकि, वर्तमान में बुकिंग की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि यह ऊना रेलवे स्टेशन से दोपहर 1:50 पर हरिद्वार के लिए रवाना होगी और यह सुविधा नियमित रूप पर पैसेंजरों को उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

ऊना से चंडीगढ़ के लिए अप एंड डाउन 13 ट्रेन चल रहीं
वर्तमान में ऊना जिला से चंडीगढ़, दिल्ली और अंबाला समेत अन्य क्षेत्रों के लिए अप एंड डाउन कुल 13 ट्रेन विभिन्न समयसारणी के हिसाब से चल रही हैं। वहीं, 15 मार्च को भी ऊना से इंदौर के लिए ट्रेन चलाई जाएगी। इसके चलते कुल मिलाकर ऊना जिले से चंडीगढ़, दिल्ली और अंबाला सहित अन्य क्षेत्रों के लिए ट्रेनों की संख्या 14 हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेन चल रहीं
मौजूदा समय में ऊना जनशताब्दी दौलतपुर चौक, दौलतपुर चौक पुरानी दिल्ली एक्सप्रैस, नई दिल्ली जनशताब्दी, दौलतपुर चौक आंबाला कैंट एक्सप्रैस, नई दिल्ली-अंब-अंदौरा शताब्दी, साबरमति दौलतपुर चौक एक्सप्रैस, आंबला कैंट अंब अंदौरा स्पेशल, ऊना हिमाचल सहारनपुर स्पेशल, दौलतपुर चौक साबरमति एक्सप्रैस, हजूर साहिब नादेड़ अंब अंदौरा स्पेशल और ऊना-हरिद्वार चल रही हैं। वहीं, 15 मार्च को ऊना-इंदौर समयसारिणी के हिसाब से अप-एंड-डाउन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed