फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Rail system derailed, two trains arrived half an hour late

Una News: पटरी से उतरी रेल व्यवस्था, आधा घंटा देरी से पहुंची दो ट्रेनें

Mon, 11 May 2026 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 11 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Rail system derailed, two trains arrived half an hour late
ऊना। मोरिंडा के पास रेलवे ट्रैक पर चल रहे मरम्मत कार्य का असर लगातार रेल सेवाओं पर पड़ रहा है। रविवार को वंदे भारत और गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेनें देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचीं। ऊना रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के लगातार लेट होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे विभाग के अनुसार वंदे भारत ट्रेन रविवार को करीब आधा घंटा देरी से पहुंची। वंदे भारत ट्रेन का दिल्ली से ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 10:34 बजे का है जबकि यह ट्रेन 10:59 बजे पुहंची। इसके अलावा गुजरात से हिमाचल के दौलतपुर चौक के बीच चलने वाली गांधी नगर कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन करीब आधा घंटा देरी से पहुंची है। गांधी नगर से चलने वाली इस ट्रेन का ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 11:08 बजे का है लेकिन यह ट्रेन 11:38 मिनट पर पहुंची।
विज्ञापन

रेलवे सूत्रों के मुताबिक मोरिंडा के पास रेलवे ट्रैक पर मरम्मत और तकनीकी कार्य चल रहा है। इसके चलते ट्रेनों को कई स्थानों पर धीमी गति से चलाना पड़ रहा है। यही कारण है कि पिछले कई दिनों से ऊना रूट पर चलने वाली विभिन्न रेलगाड़ियां लगातार देरी का शिकार हो रही हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर लगातार बिगड़ रही रेल व्यवस्था से यात्रियों में नाराजगी बढ़ने लगी है। नौकरीपेशा लोग, छात्र और दूसरे राज्यों में सफर करने वाले यात्री सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि रेलवे की ओर से समय पर सही सूचना नहीं मिलने से परेशानी और बढ़ जाती है। कई बार लोग घंटों तक प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों का इंतजार करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed