{"_id":"6afaf3577d3e48e00b0410c6","slug":"radium-collars-placed-around-the-necks-of-stray-cattle-from-amb-to-kinnu-una-news-c-93-1-ssml1048-213604-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अंब से किन्नू तक लावारिस गोवंश के गले में पहनाए रेडियम पट्टे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अंब से किन्नू तक लावारिस गोवंश के गले में पहनाए रेडियम पट्टे
Mon, 16 Nov 2026 05:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 16 Nov 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
नंदपुर (ऊना)। सड़कों पर लावारिस घूम रहे गोवंश और वाहन चालकों को रात के समय सड़क हादसों से बचाने के लिए समाजसेवियों ने सराहनीय पहल की है। अंब से किन्नू तक क्षेत्र में घूम रहे लावारिस गोवंश के गले में रेडियम वाले चमकीले पट्टे पहनाए गए ताकि अंधेरे में वाहन चालकों को पशु दूर से ही दिखाई दे सकें और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो।
अभियान में सुरेश सोनी, हरदेव कुमार, अमित शर्मा, सुनील कुमार, गब्बर, सुरिंदर सिंह, सुशांत और रवि पटियाल ने सक्रिय भूमिका निभाई। समाजसेवियों ने सावधानीपूर्वक गोवंश को पकड़कर उनके गले में रेडियम पट्टे पहनाए। वाहन की रोशनी पड़ने से रेडियम पट्टे चमकते हैं, जिससे चालक दूर से ही पशुओं की मौजूदगी पहचान सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य बेजुबान पशुओं की सुरक्षा के साथ वाहन चालकों की जान बचाना भी है।