{"_id":"66fdc2abadad68f0a90d82d4","slug":"quorum-of-special-meeting-incomplete-in-50-percent-panchayats-of-the-district-una-news-c-93-1-una1002-134672-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: जिले की 50 फीसदी पंचायतों में विशेष सभा का कोरम अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: जिले की 50 फीसदी पंचायतों में विशेष सभा का कोरम अधूरा
Thu, 03 Oct 2024 03:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 03 Oct 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिले में दो अक्तुबर को आयोजित विशेष ग्राम सभा में 50 फीसदी पंचायतों में कोरम पूरा नहीं सका। इसके चलते विकास कार्यो के लिए प्रस्ताव धरे के धरे ही रह गए हैं। विशेष ग्राम सभाएं जिला ऊना में जागरूकता कार्यक्रमों तक ही सिमटकर रह गई हैं।
जिले में 235 पंचायतों में से 50 फीसदी पंचायतों में ग्राम सभाएं पूरी नहीं हो पाई हैं। इसमें सदर ऊना विकास खंड के तहत 48 पंचायताें में कोरम अधूरा है, जबकि 15 में ही कोरम पूरा हो सका। अंब में 13 में काेरम पूरा नहीं हुआ। 40 में ही ग्राम सभा का कोरम पूरा हो सका। बंगाणा में तीन में कोरम पूरा नहीं हुआ, जबकि 43 में कोरम पूरा रहा। गगरेट में भी 40 में से 20 में कोरम पूरा नहीं हुआ। उपमंडल बंगाणा की 43 पंचायतों में भारी उत्साह के साथ लोगों ने भाग लिया। हरोली में 43 पंचायतों में भी अधिकतर पंचायतों में कोरम अधूरे रहे। खंड विकास अधिकारी बंगाणा सुशील ने बताया कि उपमंडल बंगाणा की तीन पंचायतों को छोड़कर बाकी सभी पंचायतों की बैठक के कोरम पूरे हुए हैं और जनता में अपने कार्य भी बैठक में बताए हैं। जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने बताया कि मनरेगा में किसी भी कार्य के लिए कोई लिमिट नहीं होती हैं। इस बैठक में प्रधान, उपप्रधान, सचिव और वार्ड सदस्य की मौजूदगी में विकास कार्य डलवाकर खंड विकास अधिकारी कार्यालय भेजे जाते हैं और उसके बाद वहां से इन कार्य को करने की अनुमति मिल जाती है और कार्य शुरू करवा दिए जाए हैं।