फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Quiz competition on cyber awareness

Una News: साइबर जागरूकता पर करवाई क्विज प्रतियोगिता

Mon, 08 Dec 2025 04:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 04:39 PM IST
विज्ञापन
Quiz competition on cyber awareness
विद्यार्थियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के बारे में बताया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में बीसीए विभाग के सौजन्य से साइबर जागरूकता विषय पर क्विज प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित इंटरनेट उपयोग से संबंधित आवश्यक सावधानियों से अवगत कराना था।
कार्यक्रम में प्रो. आरती देवी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए साइबर सुरक्षा के महत्व, व्यक्तिगत डाटा संरक्षण, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान तथा साइबर अपराध होने पर उठाए जाने वाले त्वरित कदमों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रो. रेणुका और प्रो. रंजना ने भी छात्रों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जागरूकता सत्र के बाद क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार आशीष, कौशल और संदीप की टीम ने जीता। दूसरा पुरस्कार शीता, दीपिका और दिया की टीम को मिला, जबकि तीसरा पुरस्कार राज कुमार, निशांत और अंकित की टीम को प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए छात्रों को साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed