{"_id":"681b5e042687527a750a5f18","slug":"quitting-bad-company-slows-down-drug-addiction-satish-una-news-c-93-1-ssml1047-153226-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुरी संगत छोड़ने से धीमी पड़ जाती है नशे की आदत : सतीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुरी संगत छोड़ने से धीमी पड़ जाती है नशे की आदत : सतीश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनारी में मंगलवार और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संघनई में बुधवार को नशे के दुष्प्रभावों को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इन कार्यशालाओं में मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त प्रवक्ता सतीश शर्मा ने शिरकत की। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया और बुरी संगति से बचने का आह्वान किया। कहा कि नशे की लत अधिकतर मामलों में बुरी संगत के कारण ही लगती है। उन्होंने इसे जलते हुए कोयले के समान बताया जो धीरे-धीरे व्यक्ति को भीतर से जला देता है।
उन्होंने कहा कि आज देश में बढ़ते अपराधों के पीछे भी नशे की भूमिका प्रमुख है। कार्यशाला में पढ़ाई के लिए योजना बनाने पर भी चर्चा की गई। प्रधानाचार्यों ललित मोहन और निर्मल कुमार ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए सुझाव बच्चों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगे। संवाद