{"_id":"a62e3f00aff9ac77262b14da2a542e0b","slug":"quarrel-of-both-person-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी पार्क पर भिड़े दो गुट, भांजी लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी पार्क पर भिड़े दो गुट, भांजी लाठियां
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना)
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब के भैरा में गाड़ी पार्क करने को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान लाठियां भी भांजी गईं। इससे दोनों गुटों के लगभग आधा दर्जन लोगों को चोटें आई हैं।
घायलों को ऊना अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस एफआईआर दर्ज करवाई गई है। अंब पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार राज कुमार निवासी भैरा, अंब ने कहा कि बुधवार शाम के समय उसने घर के बाहर एक ट्रक मक्की लोड करने के लिए लगाया था। इस दौरान पड़ोसी राम कुमार, सुरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, कालू, बिसू, हरीश कुमार, शाम कुमार व बिल्लू ने उसके घर में आकर बहस शुरू कर दी।
जब राज कुमार ने कहा कि जहां उसने गाड़ी खड़ी की वह जमीन उसकी है तो सभी ने गुस्से में आकर उसकी पत्नी व उसके साथ डंडों व दराट से हमला कर दिया। इससे उन्हें चोटें आई हैं। मारपीट में घायल हुए दोनों पति पत्नी को 108 की सहायता से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
वहीं दूसरे पक्ष से सुरेंद्र कुमार निवासी भैरा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह भैरा में करियाने की दुकान करता है। बुधवार शाम के समय अपने भतीजे इशांत के साथ अपनी कार में अपने घर के लिए रवाना हुआ तो तीर्थ राम के घर के समीप सड़क पर ट्रक को खड़ा कर उसे लोड किया जा रहा था।
जब उसने ट्रक को साइड में करने के लिए कहा तो राज कुमार, राम पाल, तीर्थ राम, सुरेंद्र कुमार, जगमोहन, रोहित खन्ना, ईशु, गीता, मीना, रंजू व दीपक ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। इससे उसे व उसके भतीजे को चोटें आई हैं। डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।