फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Punjab wrestler Indrajeet won Mali's Gurj

Una News: पंजाब के पहलवान इंद्रजीत ने जीता माली का गुर्ज

Sun, 28 Sep 2025 04:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 04:44 PM IST
विज्ञापन
Punjab wrestler Indrajeet won Mali's Gurj
कुटलैहड़ के बसाल में हुए कुश्ती दंगल में पहुंचे विधायक विवेक शर्मा, श्री श्री 1008 लड्डू बाबा जी ने भी की शिरकत
विज्ञापन

दंगल हमारी पौराणिक संस्कृति का हिस्सा, इसे संजोए रखना हमारी जिम्मेदारी : विवेक

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गांव बसाल स्थित बाबा सिद्ध चानो मंदिर में पारंपरिक दंगल का भव्य आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूरदराज़ से आए नामी पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। दंगल का शुभारंभ बाबा के आशीर्वाद से हुआ। कार्यक्रम में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मंदिर पहुंचकर बाबा सिद्ध चानो के चरणों में शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्य मुकाबले में पंजाब के पहलवान इंद्रजीत ललियां विजेता बने, जिन्हें 27 हजार रुपये और गुर्ज देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता धनेटा के गामां पहलवान को 24 हजार रुपये और गुर्ज प्रदान किया गया। विजेताओं को पुरस्कार विधायक विवेक शर्मा ने स्वयं मंच पर बुलाकर भेंट किए। विधायक विवेक शर्मा को बैंड-बाजों के साथ सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बाबा सिद्ध चानो का यह मंदिर क्षेत्रवासियों की आस्था का केंद्र है। यहां हर वर्ष आयोजित होने वाला दंगल न केवल खेलकूद की परंपरा को जीवित रखता है, बल्कि आपसी भाईचारे और मेलजोल को भी मजबूत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed