फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Punjab Chief Minister, who came to Nangal on a personal visit with his family, returned to Chandigarh.

Una News: परिवार सहित निजी दौरे पर नंगल आए पंजाब के मुख्यमंत्री चंडीगढ़ लौटे

Thu, 12 Dec 2024 08:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 08:24 PM IST
विज्ञापन
Punjab Chief Minister, who came to Nangal on a personal visit with his family, returned to Chandigarh.
गुरुद्वारा विभोर साहिब में हुए परिवार सहित नतमस्तक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। परिवार सहित नंगल के दो दिवसीय दौरे पर आए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान वापस चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री ने परिवार सहित बीबीएमबी के गेस्ट हाउस सतलुज सदन पहुंचे और वहीं अपने परिवार सहित रात गुजारी। सतलुज सदन पंहुचने पर बीबीएमबी के मुख्य अभियंता ने अन्य अधिकारियों के साथ उनका और उनके परिवार का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने परिवार सहित सतलुज सदन में ही पौधे रोपे। मुख्यमंत्री अपने परिवार सहित दशम पातशाही साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह चरण छोह प्राप्त ऐतिहासिक गुरुद्वारा विभोर साहिब में भी नतमस्तक होने पहुंचे। यहां श्रद्धा के साथ अपने परिवार सहित गुरु चरणों में नतमस्तक हुए। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रेस से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। हालांकि, नंगल निवासियों को मुख्यमंत्री से बहुत उम्मीदें थी कि शायद नंगल को पर्यटन की दृष्टि में उभारने के लिए कोई घोषणा कर जाते, जैसे वह अकसर अपने बयानों में कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed